Ballia : शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
![ballia aaj kal new logo](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-new-logo.webp)
मझौवॉ (बलिया)। एक सप्ताह से पड़ रही शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीण घरों में दुबकने को विवस हो गए हैं। वहीं अब तक शासन-प्रशासन के द्वारा न तो कही अलाव जलाने कि व्यवस्था की गई है न कही गरीबों में कम्बल वितरित किया गया, जिसके फल स्वरूप गरीब मजदूर बेबस दिखाई पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पशु, पक्षी के साथ ही किसान व गरीब मजदूर को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा भी आगर अलाव जलाने का व्यवस्था कर दिया जाता तो इस कड़ाके की ठंड से राहत मिल जाती। गरीब ग्रामीण साइकिल का टायर, पालीथिन, कागज, बनकट जला कर ठंड से राहत पाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)