Ballia : भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा पर युवक की पिटाई
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/4-12.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
पुलिस ने दर्ज किया नामजद मुकदमा
बेल्थरा रोड (बलिया)। भगवान श्रीराम की अयोध्या में आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब उसी युवक के गांव निवासी एक दूसरे युवक ने टिप्पणी करते हुए साइकिल के चैन कवर से बुरी तरह चोटिल कर दिया। यह घटना सोमवार की प्रातः 10 बजे की है। घटना बलिया जिला के उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम ससना बहादुरपुर की है। उभांव पुलिस को दिए गए तहरीर में बुरी तरह चोटिल युवक अमर गुप्ता नेे बताया कि सोमवार की प्रातः 10 बजे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किसी से चर्चा कर रहा था। इसी बीच उसके गांव का एक दूसरा युवक उसको भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए साइकिल के चैन कवर से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे काफी चोटे आ चुकी हैं। इस घटना की लिखित नामजद तहरीर उसने उभांव पुलिस को सौंप दी है। थाने के प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)