Ballia : विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/07-ball-ph-22.jpg)
नगरा (बलिया)। विकास खण्ड के खनवर नवादा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन के कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न विभागों की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता मनोज भारती ने कहा कि सरकार के योजनाओं से देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुकता के साथ भरपूर लाभ पहुंचाने के कार्य मंे लगी है। इसके अन्तर्गत सरकार की योजना की पूरी जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजना का लाभ जनता तक सीधा दिया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से 07 बच्चों का अन्नप्राशन और 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। विभिन्न विभाग के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी भी दी गयी। उक्त अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी विशाल यादव, खण्ड विकास अधिकारी आफताब अहमद, एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, एडीओ सहकारिता शशांक सिंह, सहित क्षेत्रीय मुख्य सेविका, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता अजय शर्मा व संचालन सचिव शिप्रा सिंह ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)