Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : सत्येंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष

ballia aaj kal new logo


रेवती (बलिया)।
भारतीय जनता पार्टी रेवती मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार सत्येंद्र सिंह को बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्य समिति सदस्य कौशल सिंह ने कहा कि सत्येंद्र सिंह के कर्म निष्ठा तथा पार्टी के कार्यों को मनोयोग से करने का ही परिणाम है कि ये लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनें। कहा कि निश्चित रूप से सत्येंद्र सिंह अपने कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी को रेवती मंडल क्षेत्र में सशक्त करने का काम करेंगे। भजयुमो के जिला महामंत्री व ग्राम प्रधान बिशनपुरा अर्जुन सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्येंद्र सिंह को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने सिद्ध कर दिया की पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के सदैव सम्मान होता है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री धनंजय सिंह, सरवन चौहान, झाबर पांडेय, अनिल सिंह, गोविंद पांडेय, सुशील श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *