Ballia : कचहरी का रामायण हवन के साथ हुआ संपन्न
![ballia aaj kal new logo](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-new-logo.webp)
वरिष्ठ अधिवक्ता के शोक में तीनों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता नहीं किए न्यायिक कार्य
बलिया। वरिष्ठ अधिवक्ता मारकंडे सिंह के अचानक निधन की सूचना प्राप्त होने के उपरांत सिविल क्रिमिनल एवं कलेक्टर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी गण एवं सदस्य अपने-अपने संगठन भवन में शोक सभा कर परमपिता से गतात्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया और परिजनांे को ढांढस बढ़ाया। साथ ही दिन भर न्यायिक कार्य न करने हेतु भी प्रस्ताव पारित किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी, क्रिमिनल बार एसोसिएशन की अध्यक्षता अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा व संचालन व महासचिव अनिल कुमार मिश्रा ने किया। इसी क्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामायण पाठ भी हवन पूजन के साथ पं0 बागिश मिश्रा द्वारा आरती गाकर संपन्न कराया। उक्त आरती के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शंभूनाथ उपाध्याय, देवेंद्र नाथ मिश्रा (अ. क्रि. बार एसोसिएशन), डा. हंसराज तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत कुमार सिंह (साधु जी), शेषनाथ तिवारी, राम विचार यादव, राधेश्याम पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, कमलेश तिवारी (यजमान) अखिलेश सिंह, नंदलाल सिंह समेत आदि अधिवक्तागणों की उपस्थिति सराहनीय रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)