Ballia : महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240308-WA0447.jpg)
नगरा (बलिया)। तेरस फाल्गुन कृष्ण पक्ष शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ के शिवालयों मन्दिरों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय नगर पंचायत स्थित भगवान शंकर के मन्दिरों शिवालयों सहित बाबा कामेश्वर नाथ शिव मन्दिर पाण्डेयपुर, सधुवाइन की कुटी कोठियां भगवान शंकर के शिवालय पर प्रतिवर्ष की भांति भव्य मेला में संत उदयीदास द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया। इसी क्रम मंे ढेकवारी, नरही, ताड़ीबड़ागांव, इन्दासो, हब्सापुर, ऐतिहासिक मन्दिर चन्डेश्वर महादेव इसारी सलेमपुर, लोहरयियां, वीरपुरा, डिहवा, मलप हरसेनपुर सहित क्षेत्र भर के शिवालयों पर शिवभक्तों कीं भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की लम्बी कतार लग गयी। भक्तों ने जयकारे के साथ जल, दूध, वेलपत्र, भांग, धतूरा, अबीर, फल, फूल, मेवे, मधु, मिष्ठान के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। मन्दिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्रभिषेक, दुग्धाभिषेक के बीच समस्त नर-नारियों भक्त जलाभिषेक किए। पुरुषों के साथ युवक युवतियों एवं सजधज कर महिलाओं की टोली मन्दिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर सुरक्षा के मुकम्मल चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)