Ballia : धूम-धाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1709903106232.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में अत्यन्त ही धूम-धाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों सहित अन्य मंदिरों को पूरी तरह सजाया गया था। प्रातः काल से ही मंदिरों में भगवाल भोले शंकर के शिवलिंग पर फल-फूल, बेल पत्र, भांग, धतूरा, फूल माला के साथ व्रतधारी महिला एवं पुरुषों ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया व आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय नगर की मानें तो मानस मंदिर रेलवे चौक, ठाकुर जी मंदिर के पास शिव मंदिर, शिव मंदिर बस स्टेशन एवं सर्वेश्वर मानस मंदिर चौकियां सहित अनेक स्थानों पर पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक को लेकर लाईन लगी रही। अनेक स्थानों पर रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया था। रेलवे चौक के छोटे शिव मंदिर पर तिलक लगाने का कार्य जहां जारी रहा, वहीं बस स्टेशन मंदिर के पास शर्बत पिलाते देखा गया। सर्वेश्वर मानस मंदिर चौकियां में खिच्चड़ वितरण किया जा रहा था। पर्व की सुरक्षा व्यवस्था में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव एवं पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार निरन्तर सक्रिय दिखे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)