Ballia : दिल्ली में नीरज और आनंद की चर्चा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-6.jpg)
बलिया। भाजपा की दूसरी सूची में बलिया लोकसभा के प्रत्याशी का एलान बहुत जल्द होने जा रहा है। संभावना है कि 15 मार्च से पहले इस सीट से प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। वैसे बतातें चले कि दिल्ली में राज्यसभा सांसद नीरज और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की चर्चा जोर शोर से चल रही है। यही नहीं सोशल मीडिया से लगायत कुछ प्रमुख चैनल के रिपोर्टर की रिपोर्टिंग भी सामने आ रही है कि नीरज या आनंद बलिया से चुनाव लड़ सकते है। हालांकि मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के टिकट को लेकर अभी भी संस्पेंस बरकरार है। अब देखना यह होगा कि चर्चाओं में कितना दम होता है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-20-1024x706.jpg)
वैसे अब लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने को है और यह भी चर्चा है कि 11 या 12 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और इस बैठक में नीरज या आनंद के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं नीरज शेखर और आनंद स्वरूप शुक्ल के नाम की चर्चा दिल्ली में चल रही है। बतातें चले कि दोनों नेताओं के पैरवीकार शीर्ष नेताओं में जमे हुए है। वैसे एक सूत्र ने बताया कि पिछले वर्ष हुए राज्यों के चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह से आनंद स्वरूप शुक्ला की भेंट हुई थी। आपस में क्या बात और चर्चा हुई यह तो बताना बड़ा मुश्किल है लेकिन जैसे ही आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया में आये और कुछ दिन के बाद वह रेस हो गये। उसके बाद उनकी होर्डिंग लोकसभा के विधानसभाओं में दिखने लगी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-3-1024x937.jpg)
वैसे नीरज शेखर की भी होर्डिंग बलिया लोकसभा के पांचों विधानसभाओं में देखी जा रही है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के छोटे पुत्र है और पूर्वांचल में चंद्रशेखर जी के नाम पर क्षत्रियों में एक अलग पकड़ है। कयास यह भी लगाया जा सकता है कि नीरज शेखर भी टिकट के मामले में मजबूत दावेदार है। बहरहाल जो भी हो बलिया के मतदाताओं के अंदर संस्पेंस पर उस वक्त रोक लगेगी जब बलिया में भाजपा उम्मीदवार की घोषणा होगी। वैसे आनंद स्वरूप शुक्ल इन दिनों दिल्ली में जमे है। वहीं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी क्षेत्र में ताबड़तोड़ जनसपर्क कर रहे है। अब यह माना जा सकता है कि नीरज या फिर आनंद में किसी एक चेहरे को बीजेपी अपना उम्मीदवार बनाएगी।
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)