Ballia : सभापति बने महेश सिंह, हुआ स्वागत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-18.jpg)
निर्विरोध चुने गये बलिया क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति व उपसभापति
बलिया। क्रय विक्रय बलिया सहकारी समिति लिमिटेड का निर्विरोध चुनाव गुरूवार को हुआ। इसमें सभापति पद पर महेश सिंह और उपसभापति के पद पर अरविंद कुमार सिंह का निर्विरोध चुने गये। इस दौरान उनके स्वागत के लिये लोग पहुंचे हुए थे। वहीं डायरेक्टर पद के लिये कुल 12 लोग चुने गये।
गड़वार वी पैक्स ददन राम, गडवार वीपैक्स भरत पासवान, जगदीशपुर वीपैक्स महेश हनुमानगंज संघ खड़क बहादुर तिवारी, बसरिकापुर वीपैक्स सुदामा, नारायणापाली वीपैक्स आत्मा, सुखपुरा अरविंद, व्यक्तिगत हीरा सिंह, व्यक्तिगत सारिका सिंह, बेरूआरबारी से ज्योति दुबे, बसंतपुर वीपैक्स अंजना पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार राधेश्याम तिवारी चुने गये है। चुनाव को लेकर काफी देर तक सहकारी समिति पर रौनक रही। चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी और सचिव दीपक कुमार सिंह ने चुने गये पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं जानकारी मिली कि लखनऊ पदाधिकारी के रूप में नारद राय, सच्चिदानंद सिंह, बच्चा सिंह व अजय सिंह आदि लोग चुने गये।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)