Ballia : जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया की टीम बनी विजेता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/23-ball-ph-14.jpg)
बलिया। 50वीं पुरुष स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप जन सी जो आजमगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया की टीम विजेता रही। इस अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में जिला ओलंपिक एसोसिएशन बलिया के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को एवं टीम कोच और मैनेजर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतीत के रूप में पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर अरुण सिंह अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ बलिया के द्वारा हुआ। विशिष्ट अथिति के रूप में जवाहर प्रसाद यादव क्रीड़ा अधिकारी मिथिलेश श्रीवास्तव सचिव, डॉ0 अरविंद शुक्ला सचिव, अरविंद सिंह सचिव, डॉ0 अजय प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, अजीत सिंह सचिव यादव मैनेजर कुंदन गुप्ता कोच प्रभात राय मैनेजर प्रेमचंद, सोनू शुक्ला, सोनू एसके भारत आदि गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विशेष रूप से टीम कैप्टन आनंद यादव, टीम कोच अजीत सिंह, टीम मैनेजर मां यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के द्वारा किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)