UP : मोदी ने 10 करोड़ इज्जत घर और 15 करोड़ गरीबों को दिया आवास : अनूप पाण्डेय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/24-ball-ph-22.jpg)
बलिया। आम आदमी पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले अनूप पाण्डेय ने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि आम आदमी पार्टी जिस रास्ते पर चल रही है वह विखण्डन वाद का रास्ता है, सनातन विरोधी रास्ता है और भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल रही है। आम आदमी पार्टी अपनी मिशन से भटक गयी है। आम आदमी के नेताओं पर भ्रष्टाचार का अरोपा है और वह जेल मंे है। आम आदमी पार्टी अपने मिशन से भटक चुकी है इसलिए मैने पार्टी छोड़ दी है। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबांे का भला हो रहा है और सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही है। अयोध्या में विशाल मंदिर बनकर तैयार हो गया है और लोग दर्शन करने पहुंच रहे है। काशी विश्वनाथ का भव्य रूप देखिए, ऐसे तमाम कार्य हुए है इस सरकार में जिसकी कोई गिनती नहीं है। कश्मीर से धारा 370 हटाया गया और आज वहां के लोग पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। देश में 10 करोड़ इज्जत घर देने वाली भाजपा सरकार का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। 15 करोड़ लोगांे का आवास दिया। प्रधानमंत्री देश को तरक्की की तरफ ले जा रहे है और मैं प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हुं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)