Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : वृद्धों के बीच पहुंचे जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष, बांटीं खुशियां

गड़वार (बलिया)। जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को गड़वार स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बड़े भाई स्व. प्रभुनाथ वर्मा के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर सबको भोजन कराया। वृद्धाश्रम में सेवा कार्य के अंतर्गत सेवा की और अपने साथ ले गए सामग्री का वितरण किया। इस दौरान वहां रहने वाले वृद्धजनों से बात कर उनका हाल जाना।

जिलाध्यक्ष ने आश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों को भोजन कराने के साथ ही केला, मिठाई आदि सामग्री का वितरण किया। उनके साथ गये लोगों ने वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया तथा जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वृद्धजनों का अनुभव आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें उनके अनुभवों से लाभ लेना चाहिए। परमात्मा नन्द वर्मा ने कहा कि नित्य बुजुर्गों की सेवा करने वालों की आयु, विद्या, यश, धन और बल यह चारों चीजें बढ़ती हैं, ऐसा हमारे शास्त्रों में कहा गया है।

हमें वृद्धजन की यथासंभव सेवा करनी चाहिए। सभी के साथ वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन, आदि का भी आनंद लिया। इस दौरान दीनानाथ वर्मा, अनूप वर्मा, जयराम वर्मा, बंटी वर्मा, भानु प्रकाश वर्मा, सतेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, भूपेंद्र सिंह, विजय वर्मा, रामजीत वर्मा, शिवजी, ब्रजेश, डॉ दिग्विजय मौर्य आदि उपस्थित रहे। आभार बृद्धा आश्रम के संचालक पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व अजय कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *