Ballia : सनातन का बलिया पहुंचा जनविश्वास यात्रा, सपाईयों ने किया जोरदार स्वागत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/3-11.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। लोकसभा बलिया सीट से सपा के घोषित प्रत्याशी सनातन पांडेय का तीन दिवसीय जनविश्वास यात्रा गाजीपुर के मोहम्मदाबाद, जहूराबाद विधानसभा होते हुए शनिवार को फेफना और बलिया विधानसभा में पहुंचा। यहां सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद काग्रेस और सपा कार्यालय में कांग्रेसियों और सपाईयों ने जोरदार स्वागत किया। सनातन पांडेय के पीछे चल रही वाहनों की लंबी कतार व कार्यकर्ताओं और समर्थकों की फौज से लोकसभा क्षेत्र सनातन मय हो गया। बतातें चले कि सनातन पांडेय को सपा ने दूसरी बार मैदान में उतारा है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-68-1024x576.jpg)
ब्राह्मणों पर विश्वास करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सनातन पांडेय को टिकट देकर मैदान में उतारा है। माल्देपुर में अजय राय मुन्ना ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ श्री पांडेय का स्वागत किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-27-1024x576.jpg)
पूर्व विधायक सिंह, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, जिलाध्यक्ष संग्राम यादव, अनिल राय, बीरबल राम, हिमांशु त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल आदि सपाईयों ने स्वागत किया। तीसरे दिन की यात्रा बैरिया विधानसभा क्षेत्र मे पहुंचेगी। गाजे बाजे के साथ चट्टी चौराहों पर सपा नेताओं ने सनातन पांडेय का स्वागत ही नहीं किया बल्कि जमकर नारेबाजी भी कीं।
सनातन पांडेय को अपने लोगों और मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि उन्हें लोकसभा की जनता इस बार अपना आशीर्वाद जरूर देगी। उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी नेताओं ने ही विकास किया है और आगे भी समाजवादी ही करेंगे। उन्होंने कहा कि बलिया लोकसभा सीट समाजवादियों की गढ़ रही है और समाजवादी नेता अपनी सोच को लेकर जनत के बीच पहुंचते रहे और बेहतर कार्य करते रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)