Ballia : डीएम ने मोटरसाइकिल से किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/07/1-30.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/07/1-30-1024x480.jpg)
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के डुहां विहरा तथा सिसोटार दियारा क्षेत्र मोटर साइकिल द्वारा दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बाढ़ को लेकर बलिया में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है, और सभी तैयारियां पूर्ण है। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सिसोटार गांव की सूचना मिली थी कि वहां पानी कुछ बढ़ रहा है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/07/2-27-1024x480.jpg)
उसको सुनते ही हम अपनी पूरी टीम के साथ इस क्षेत्र में आए थे मगर यहां पर अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं है की कटान हो रहा हो या कोई जनहानि होने की संभावना हो। यहां पूरी तरीके से सभी लोग सुरक्षित हैं। फिर भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और जनपद के किसी भी नागरीक को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। डीएम ने कहा कि यहां पर किसान भाई जैविक शकरकंद जैविक परवल की सब्जी उगाते हैं, जो निश्चित ही जनपद के लिए शुभ संकेत हैं और हम लोग इसको आगे भी बढ़ाएंगे। जिलाधिकारी ने सिसोटार दियारा क्षेत्र के किसानों से पुरस्कार से पुरस्कृत किया तथा शकरकंद, परवल की खरीदारी भी की। निरीक्षण में एसडीएम सिकंदरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, बाढ़ खंड अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)