Ballia : क्या पुनः भाजपा में आना चाहते है सुरेंद्र सिंह
बलिया। भाजपा के पूर्व फायर ब्रांड विधायक सुरेंद्र सिंह पुनः भाजपा में शामिल होने के लिये इन दिनों लखनऊ में जमे हुए है। उनकी एक फोटो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ बैठी हुई दिखायी दे रही है जो सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है। लखनऊ के एक सूत्र ने बताया कि सुरेंद्र सिंह भाजपा में घर वापसी चाहते है और काफी दिनों से जुगाड़ में लगे हुए है। सुरेंद्र सिंह बैरिया विधानसभा क्षेत्र से 2017 मंें विधायक बनें। उसके बाद वह निरंतर भाजपा के हर मंच पर विपक्ष को दहाड़ते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिये जोर लगा रहे थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया और वह भाजपा से बगावत करके चुनाव लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली। टिकट कटने को लेकर सुरेंद्र सिंह काफी दुखी थे लेकिन वह चुनाव मैदान में रहे लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण वह साल भर तक क्षेत्र में जमे रहे। लेकिन अब वह भाजप में घर वापसी चाहते है।