Ballia : शीशमहल सिनेमा हाल में लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-33.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-33-1024x768.jpg)
बलिया। गदर 2 फिल्म को देखने के लिए शहर के एकलौते सिनेमा हाल में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को चलने वाले सभी हाउसफुल रहे। शीशमहल में कई साल बाद दर्शकों की इतनी भीड़ देखने को मिली। गदर-2 का इंतजार कर रहे युवाओं ने शुक्रवार और शनिवार को फिल्म के प्रति अपना उत्साह दिखाया। ज्यादातर दर्शक पहला शो देखकर खुश नजर आए। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में सुबह ही भीड़ रही। सिनेमा संचालक ने बताया कि लोग परिजनों, दोस्तों और समूहों के साथ आ रहे हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट गदर वर्ष 2001 में आया था। तभी से लोग लोग दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के दौरान सनी के अभिनय के लोग कायल हो गए। युवाओं ने सिनेमा हॉल के अंदर ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ये नारे सिनेमाघरों के बाहर भी सुनाई दे रहे थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)