Ballia : आजमगढ़ में सम्मानित किये गये बलिया के डा. एके गुप्ता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-13.jpg)
बलिया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आजमगढ़ मण्डल द्वारा बुधवार को आयोजित परिवार नियोजन के क्षेत्र में वर्ष 2022 – 2023 एवं विश्व जनसंख्या दिवस वर्ष 2023 2024 मे उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद बलिया के वरिष्ठ लेप्रो सर्जन डॉ. एके गुप्ता को अपर निदेशक डॉ हर गोविंद सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-40-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी द्विवेदी तथा एनएचएम के कार्यक्रम प्रबन्धक आरबी यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके पहले भी परिवार नियोजन के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉ. एके गुप्ता को सम्मानित किया जा चुका है। जनसंख्या स्थिरता के क्षेत्र में जनपद एवं प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिए डॉ एके गुप्ता जनपद के लोगों को सरकार के हौसला साझेदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने संस्थान एसपी सिटी हॉस्पिटल जगदीशपुर के समस्त सदस्यों के सहयोग से उपलब्ध कराते आ रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)