Ballia : डम्फर ने छात्र को रौंदा, दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच किया जाम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-2.jpeg)
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली चट्टी पर ट्रक (डम्फर) से कुचलकर आठवीं के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो स्थानों पर चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम की वजह से जहां वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है, वहीं ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले शिक्षक-कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गयी और लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर चक्का जाम समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली निवासी अवनीश प्रजापति पुत्र नंदलाल प्रजापति एक निजी स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र था। सोमवार की सुबह वह स्कूल जा रहा था, तभी बेकाबू ट्रक (डम्फर) की चपेट में आने से ऑन द स्पॉट मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। वहीं, ग्रामीणों ने सहरसपाली चट्टी व रिंग बांध पर चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम करने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास व आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त कराया। वहीं सड़क हादसे को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)