Ballia : नारद राय के पोस्ट से बढ़ी राजनैतिक सरगर्मी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-3.jpeg)
बोले कि मै सपा का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा
बलिया। लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान एक चर्चा यह चल रही है कि पूर्व मंत्री नारद राय सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय के साथ खुलकर क्यो नहीं आ रहे है? वहीं, सोमवार को पूर्व मंत्री नारद राय ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।
पूर्व मंत्री नारद राय ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि माफ कीजिएगा, मैने राजनीति में तलवा चाटने का काम नहीं किया है। अपने नेतृत्व को विश्वास और आप लोगों का आशीर्वाद लेकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करके किया है। जब तक जिंदा रहूंगा, लड़ता रहूंगा। इस पोस्ट को लेकर लोग कई तरह के मायने निकाल रहे है। पूर्व मंत्री नारद राय के समर्थक भी फेसबुक पर तरह-तरह के पोस्ट कर रहे है। इस संबंध में पूर्व मंत्री नारद राय से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि हमारे बारे में पार्टी के अंदरखाने क्या चर्चा हो रही है? यह तो मै नहीं जानता, लेकिन मै सपा के साथ हूं और रहूंगा। मुझे शीर्ष नेतृत्व के आदेश का इंतजार है। एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मै किसी दूसरे दल में नहीं जा रहा हूं। मै सपा का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)