Ballia : ई-रिक्शा और आटो को बेकाबू स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मची चीख पुकार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240421-WA0013.jpg)
बांसडीह (बलिया)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत जानपुर मुड़ियारी के समीप मनियर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बांसडीह की तरफ से जा रही ई रिक्शा व ऑटो रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गयी। हादसे में ऑटो ड्राइवर व उसमें सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को पिकअप से तत्काल सीएचसी बांसडीह भेजवाया।
जहां जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थित गंभीर देखकर चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम असना की स्कार्पियो मनियर के तरफ से तेज रफ्तार आ रही थी। इसी बीच बांसडीह से मनियर की तरफ जा रही ऑटो में साइड से टक्कर हो गई। इस घटना में साइड में खड़ी ई रिक्शा में चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक आदित्य तिवारी 25 वर्ष पुत्र स्व. प्रेम तिवारी ग्राम गंगापुर मनियर व ऑटो में सवार भगवान शर्मा 65 वर्ष पुत्र स्व. राम लखन शर्मा निवासी ग्राम आदर थाना बांसडीह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्कार्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने स्कार्पियो और ऑटो को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आवश्यक कारवाई में जुट गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)