मातम में बदली शादी की खुशियां, एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से दुल्हा के भाई समेत पांच लोगों की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/accident.jpg)
एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। जिसमें बरात जा रही कार का टायर फटने से दूल्हे के भाई सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। वहीं तीन लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में कुबेरपुर कट के पास एक्सप्रेसवे पर बरात जा रही तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग ग्रेटर नोएडा से देवरिया बरात में जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों में नोएडा निवासी चंदन कुमार (32 वर्ष), बिहार के सुदेश कुमार (28), संजीव शर्मा (30), प्रवीण (30) और पटना निवासी गौतम कुमार (25) शामिल हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)