Ballia : बलिया में हत्या के मामले में पिता-पुत्री गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/b-9.jpg)
बलिया। गड़वार थाना अंतर्गत एक मैरिज हाल के सीढ़ियों पर बीते 20 फरवरी को युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पिता और पुत्री को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार 20 फरवरी को गड़वार कस्बे के एक मैरिज लाज की सीढ़ियों पर गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबांध निवासी देवेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना का 20 वर्षीय पुत्र सुमित उर्फ राहुल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सुमित बीए तृतीय वर्ष का छात्र था व पटना में रहकर प्राइवेट कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस मामले में गुरूवार को गड़वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर तिराहा फेफना बलिया मोड़ से एक युवती सहित दो अभियुक्तों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजेश गुप्ता पुत्र अक्षयलाल गुप्ता तथा खुशी गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता निवासीगण कस्बा गड़वार थाना गड़वार बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला कर रहे है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)