Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

सलेमपुर लोकसभा चुनाव: सांसद को चुनौती दे रहे कई दावेदार

रोशन जायसवाल की रिपोर्ट,
बलिया।
लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल कब बजेगा? यह बताना जल्दबाजी होगा, लेकिन संभावना है कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनाव-2024 की अधिसूचना जारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर राजनैतिक दलों का क्या फोकस होगा? किस तरह के प्रत्याशी मैदान में होंगे? क्या मौजूदा सांसदों को ही पुन: मौका मिलेगा या उनकी जगह नये दावेदार अपने मकसद में कामयाब होंगे? इस तरह के तमाम सवाल राजनैतिक फिजांओं में तैर रहे है।


बात करें पूर्वांचल की सबसे महत्वपूर्ण सीट सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की तो यहां 1952 से 1984 तक कांग्रेसी ब्राह्मणों का कब्जा रहा। इसके बाद तस्वीर बदली तो नौ बार से ओबीसी का सांसद सलेमपुर से दिल्ली का रास्ता तय करता रहा। गौर करें तो चार बार हरिकेवल प्रसाद, दो बाद उनके पुत्र रवीन्द्र कुशवाहा, एक बार हरिवंश सहाय, एक बार बब्बन राजभर एवं एक बार रमाशंकर विद्यार्थी सलेमपुर लोकसभा से सांसद बने। वर्तमान समय में यह सीट भाजपा के पाले में है और यहां से रवीन्द्र कुशवाहा सांसद है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में रवीन्द्र कुशवाहा रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी हुए थे।

लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए सांसद रवीन्द्र कुशवाहा को कई दावेदार चुनौती दे रहे है। भाजपा से अवकाश प्राप्त जज डॉ. अशोक कुशवाहा, नागेन्द्र पांडेय, राजेश सिंह एवं ईं. वीरेन्द्र पाठक टुनजी पूरी दमदारी से टिकट की मांग कर रहे है। वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी योगेश्वर सिंह भले ही किसी पार्टी का नाम न ले रहे हो, किन्तु योगेश्वर सिंह लखनऊ से दिल्ली तक भाजपा के बड़े

नेताओं से संपर्क बनाये हुए है। इसके अलावा संपूर्णानंद गुप्ता, ओपी यादव, जनार्दन प्रधान, पुनीत शाही भी सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। वैसे, मौजूदा सांसद रवीन्द्र कुशवाहा के अलावा भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल प्रमुख नामों में अवकाश प्राप्त जज डॉ. अशोक कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, अभी डॉ. अशोक कुशवाहा जनता में पूरी तरह से पैठ नहीं बना पा रहे है। कारण कि अभी हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हालांकि, उनके पिता हरिवंश सहाय सलेमपुर से सांसद रह चुके है। अभी कई ऐसे चेहरे है, जो पर्दे के पीछे है। उनका कहना है कि वक्त आने पर पूरी तस्वीर साफ हो जायेगी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *