Ballia : दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, सात घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/a-2.jpg)
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के सरायभारती गांव के पाल बस्ती में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में हुए संघर्ष में दो महिलाएं सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था और इसी विवाद के चलते मंगलवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं होने लगी, देखते-देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर चले लाठी डंडे की संघर्ष में एक पक्ष से रामअशीष पाल (41) वर्ष, रामबदन पाल (63) वर्ष, ज्ञांती देवी (65) वर्ष तथा दूसरे पक्ष से गुड़िया पाल (50) वर्ष, पिंकी पाल (26) वर्ष, रामशब्द पाल (55) वर्ष तथा ओमकार पाल (29) वर्ष लहुलूहान हो गए। सभी घायलों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उपचार के बाद ज्ञांती देवी व रामअशीष पाल को हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)