Ballia : अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियां जल कर खाक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0020.jpg)
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह-बलिया मार्ग पर घोरौली (नरायनपुर) में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच झोपड़ियों सहित छह मवेशी आग की भेंट चढ़ गये। गांव के श्रीकिशुन यादव की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग ने कुछ देरी में ही विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से बढ़ गयी। आग की लपटों के बीच घरवालों व आस पास के लोगों के शोर और आग बुझाने का प्रयास किसी काम नही आया और तेज हवाओं के साथ बढ़ती आग ने पड़ोस के सीताराम यादव व कैलाश यादव की झोपड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने के भाव वहां मौजूद लोगों ने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली लेकिन इन झोपड़ियों में बंधे मवेशी आग की भेंट चढ़ गये। घटना में श्रीकिशुन यादव की चार बछिया एक समेत कई कुंतल अनाज जल गया ।वहीं सीताराम यादव की एक बछिया व झोपड़ी में रखा अन्य सामान जल गया। कैलाश यादव की झोपड़ी में रखा अनाज व अन्य घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पाकर पहुचीं फायर बिग्रेड ने अंतिम दौर की आग व राख के ढेर में सुलगते कोयलों को शांत किया। घटना के बाद स्थानीय लेखपाल अवधेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का जायजा लिया। घटना के बाद मृत मवेशियों की जांच करने पंहुचे पशु चिकित्सा की टीम ने घटनास्थल पर मृत पशुओं की जांच की। घटना के बाद मौके पर देर तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)