Ballia : 15 दिवसीय बेसिक अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0057.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के निर्देशन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला उद्यमिता विकास उत्कृष्टता केन्द्र के द्वारा ग्रामीण किशोरियों को व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 15 दिवसीय बेसिक अकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण के सफल अभ्यर्थियों को गुरुवार को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये बलिया जिले के दस गाँवों की किशोरियों ने भाग लिया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0058-1024x471.jpg)
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आय-व्यय का हिसाब-किताब रखना सिखाना था। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण बालिकाओं को बेसिक एकाउंटिंग की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। यह पहल आधी आबादी की समृद्धि और विकास के लिए विश्वविद्यालय की कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0059-1024x768.jpg)
इस अवसर पर निदेशिक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, समाजकार्य विभाग के सहायक आचार्यगण डॉ. रूबी, डॉ. प्रेमभूषण यादव, डॉ. संजीव कुमार व बेसिक अकाउंटिंग कोर्स की ट्रेनिंग देने वाले वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विजय शंकर पांडेय, डॉ. विवेक कुमार एवं कंप्यूटर डिपार्टमेंट के सहायक आचार्य हर्ष त्रिपाठी उपस्थित रहे। आशीष वर्मा आदि विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)