Ballia : भाजपा नेता के घर में भीषण चोरी, पहुंची फोरेंसिक टीम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-2.jpeg)
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के भगवानपुर में भाजपा नेता के बंद पड़े मकान से लाखों रूपये के आभूषण पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी उस समय समय हुई जब मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इसकी जानकारी भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर फेफना थाना एसओ पुलिस दल बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल में जुट गये। उसके बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंच गयी और जांच में जुट गयी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/2-1024x576.jpeg)
जानकारी के अनुसार बब्बन सिंह रघुवंशी 30 जनवरी को एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिये लखनऊ गये थे। उन्होंने घर में ताला बंद किया था। मंगलवार और बुधवार की रात उनके घर में ताला बंद था और एक फरवरी को सुबह तीन कमरों के ताले टूटे हुए पड़े थे। और अलमारी के लाकर से लाखों के आभूषण गायब मिले। सारा सामान बेड पर बिखरा पड़ा हुआ था। करीब तीन अलमारियों के लाकर से सारा सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार लगभग पांच लाख का सामान चोरी हुआ है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/3-1024x768.jpeg)
नहीं ले गये लाइसेंसी बंदूक
चोरी की घटना से यह साफ दिख रहा है कि चोरों को सिर्फ आभूषण और रूपये पर ही निशाना था जबकि कमरे में लाइसेंसी बंदूक रखी थी उसे नहीं ले गये। वहीं आटिफिशयल जेवर को भी छोड़ दिये।
चोरों ने दी पुलिस को चुनौती
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-1024x576.jpeg)
वैसे चोरी की घटना तीन दिन पहले यानि 29 तारीख को रसड़ा क्षेत्र के गुरगुजपुर में भी दो घरों में चोरी हुई थी। उसके बाद फेफना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चोरी की घटना प्रकाश में आयी। जिले के पुलिस कप्तान देवरंजन वर्मा को जिले में आये हुए अभी एक माह भी नहीं हुआ है कि चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक के लिये चोरी का खुलासा करने के लिये एक चुनौती है क्योंकि भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी बड़े नेता के रूप में जाने जाते है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)