Ballia : पूर्व प्रधानमंत्री की पौत्री ने स्थापित किया कीर्तिमान, जननायक चंद्रशेखर हास्पीटल इब्राहिमपट्टी में स्थापित किया स्वनिर्मित विंड मिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-41.jpg)
पिता सांसद नीरज शेखर, मां डा. सुषमा शेखर की मौजूदगी में कराया शुभारंभ
बलिया। बिजली की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पौत्री व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पुत्री रान्या शेखर ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। रान्या ने विंड मिल डिजाइन कर बनाया और उसे अपने खर्च पर जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी में स्थापित कर अस्पताल को सौर उर्जा की सुविधा प्रदान किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-9-1024x770.jpg)
कक्षा 11वीं की छात्रा रान्या शेखर मंगलवार को अपनी मां डा. सुषमा शेखर के साथ जननायक चंद्रशेखर अस्पताल पहुंची और विंड मिल स्थापित कराया। रान्या शेखर की इस उपलब्धि पर जनपद में हर्ष व्याप्त है। सूर्य से उर्जा प्राप्त करने के लिए सोलर पैनल और हवा से बिजली प्राप्त करने के लिए एक विशेष विंड मिल को अस्पताल में दिया। इस संबंध में रान्या शेखर का कहना था कि बिजली की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में सभी कार्य कर रहे हैं।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-14-1024x770.jpg)
यही सोच विंड मिल की डिजाइन बना उसे तैयार किया। इब्राहिमपट्टी पट्टी में स्थापित करने के सवाल पर कहा कि यह दादाजी, पिताजी की धरती है। हास्पिटल दादाजी का सपना था और अब बेहतर संचालित हो रहा है। दूरस्थ ग्रामीण इलाके में है इसलिए इस अस्पताल और स्थान को चयनित किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-8-1024x770.jpg)
जननायक अस्पताल के एमडी डा. संजय सिंह ने रान्या शेखर को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा इस सुविधा से अस्पताल में बिजली की परेशानी समाप्त हो गई। विंड मिल और सोलर स्थापना के लिए पहुंची रान्या शेखर का डा. संजय सिंह और उनकी टीम ने पुष्पहार और अंगवस्त्रम देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज, पूर्व प्रधान जेपी सिंह, अदालत सिंह, ध्रुव सिंह, जेपी सिंह, राजेंद्र सिंह, श्रीभगवान यादव, अमित सिंह, चिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)