Ballia : चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सिकंदरपुर (बलिया)।
पुलिस अधीक्षक बलिया एस आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन, सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश में चार वांछित वारण्टी को गिरफ्तार किए चारांे अभियुक्त बुलबुल उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह निवासी भीमहर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, प्रमोद चौहान पुत्र अवधेश चौहान निवासी रहिलापाली थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, अवधेश चौहान पुत्र स्व0 कतवारू चौहान निवासी रहिलापाली थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी दादर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय बलिया भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उप निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार पटेल, कांस्टेबल दिनेश चौधरी, अंगद गुप्ता, अजय चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Comment