Ballia : भागड़नाला पुल से युवती ने लगायी छलांग, मचा कोेहराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/b-11.jpg)
बैरिया (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीगंज के निकट भागड़नाला पुल से रविवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवती ने 30 फुट नीचे भागड़नाला में छलांग लगा दिया। उसे पुल से छलांग लगाता देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े और इस कड़ाके की ठंड में उसे पानी से बाहर निकाला। पुल से छलांग लगाने के कारण वह घायल हो गयी थी। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुँचाया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक उसका इलाज चल रहा था। चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि युवती को पुल से कूदने के कारण साधारण चोटे आयी है। खतरे जैसा कोई बात नही है। पुल से आत्महत्या के नियत से भागड़ नाला में कूदी युवती बैरिया निवासी एक अल्पसंख्यक परिवार की है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)