Ballia : द होराइजन स्कूल में अभिज्ञान आडोटोरियम का हुआ भव्य उद्घाटन, चीफ गेस्ट ने कही ये विशेष बात
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/6.jpg)
बलिया। द होराइजन स्कूल गड़वार में अभिज्ञान आडोटोरियम का उद्घाटन गुरूवार को किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाश डी आईपीएस (एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस) आवास निगम उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि देवरंजन वर्मा पुलिस अधीक्षक बलिया एवं अरविन्द कुमार सिंह एडीजे (भोजपुर आरा) ने आडोटोरियम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-5-678x1024.jpg)
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के अध्यापक एक कुम्हार जैसा है। कुम्हार मिट्टी के बर्तनों को इतना सुन्दर बनाता है ठीक उसी तरह अध्यापक जैसा चाहेगा वैसा बच्चों का ढलेगा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-2-1024x678.jpg)
विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एस सिंह ने विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा एवं अरविंद कुमार सिंह को डॉ. अजय नारायण सिंह सीनियर डायरेक्टर द होराइजन ने बुके व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, अरुण कुमार, अरविन्द कुमार, विजय कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड विशाखा सिंह, जितेंद्र मिश्रा, मीनू सिह, खेल प्रशिक्षक कृष्ण मोहन यादव, एलबी रावत, आकांक्षा पाण्डेय आदि रहें। संचालन पूजा यादव व समीक्षा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)