Ballia : विद्युत स्पर्शाघात से होमगार्ड जवान की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240225-WA0027.jpg)
मझौवां (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव निवासी होमगार्ड जवान हरेराम वर्मा (47) वर्ष की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी, एक लड़की व दो लड़कों के साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि, हरेराम वर्मा शनिवार की शाम अपनी पत्नी बिन्दू देवी को बच्चों के साथ उसके मायका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव पहुंचा कर छेड़ी आ गए। रात करीब आठ बजे घर से सहतवार थाना में ड्यूटी जाने के लिए बाइक निकाले और घर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के पास लघु शंका करने लगे। इसी दौरान अचानक अर्थिंग के तार में विद्युत प्रवाहित होने से करंट की चपेट में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)