Ballia : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 2047 तक पूर्ण रूप से हो जाएगा विकसित : गोपेश्वर त्रिपाठी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/02-ball-ph-11.jpg)
बलिया। भाजपा कार्यालय हनुमानगंज पर भाजपा किसान मोर्चा बलिया की कार्यशाला आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडे भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा, वह विश्व का नेतृत्व करेगा। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग अनेक योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है फिर से हमें 2024 में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है, इसके तहत प्रत्येक गांव में किसान मोर्चा गांव परिक्रमा करेगा, उसे गांव में सभी मंदिरों का दर्शन करके गांव चौपाल लगाने का काम करेगा। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पांडे ने किया। उन्होंने 942 ग्राम पंचायतों में किसान मोर्चा बलिया के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम परिक्रमा के माध्यम से योजनाओं को जनता तक पहंुचाकर 2024 में पुनः मोदी सरकार लाना है। कार्यक्रम में सच्चिदानंद सिंह, ठाकुर मंगल सिंह, सिंगर अजय सिंह, भुसावल सिंह, अनिल पांडे, तेज बहादुर सिंह, भोला ओझा, समस्त मंडल अध्यक्षगण सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिजीत तिवारी बबलू ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)