Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : अत्यंत कल्याणकारी है अक्षय तृतीया, करें दान पुण्य

बोले आचार्य डा. अखिलेश उपाध्याय
बलिया।
हिन्दू धर्मशास्त्र में अक्षय तृतीया अत्यंत कल्याणकारी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया हुआ दान, धर्म अक्षय हो जाता है। इसका क्षय नहीं होता है। इस दिन सोने व चांदी की वस्तु घर में लाना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन स्थिर लक्ष्मी के लिये 12 गोमती चक्र लाल वस्त्र में लपेटकर धन के स्थान पर रखने से लक्ष्मी स्थिर रहती है। अक्षय तृतीया के दिन गाय, जमीन, तिल, सोना, घी, गुड़, नमक, शहद, मटकी, खरबूज आदि दान करना शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया पर श्रीसुक्त का पाठ व ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ माना गया है। सूर्य व चंद्रमा जब उच्च राशि के रहते है तब अक्षय तृतीया लगती है। इस दिन का किया हुआ शुभ-अशुभ कार्य अक्षय हो जाता है।
आचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत के व्यास जी ने आज ही के दिन लिखा था। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती आज ही मनायी जाती है। इस दिन अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था। कृष्ण ने निर्वासन के दौरान पांडवों को अक्षय पात्र दिया था। इसी दिन गंगा नदी पृथ्वी पर स्वर्ग से उतरी थी। इस दिन भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी की पूजा विशेष फलदायी मानी गयी है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल या सफेद गुलाब से करना चाहिए। सतयुग व त्रेतायुग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ था। अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहुर्त मानी जाती है। तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के पट भी अक्षय तृतीया को खुलते है।

इनसेट
राशि के अनुसार क्या खरीदें
मेष- ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया के पर्व पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल खरीदनी चाहिए।
वृष-वृष राशि के जातकों को बाजरा या चावल खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख व समृद्धि आएगी।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को कपड़ा, हरा मूंग, धनिया खरीदना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क- अक्षय तृतीया पर कर्क राशि के लोगों को चावल व दूध खरीदना चाहिए ये आपकी उन्नति के लिये अच्छा हो सकता है।
सिंह-तांबे का बर्तन या लाल वस्त्र खरीदना चाहिए ये आपकी तरक्की में सहायक होगा।
कन्या- मूंग दाल खरीदना शुभ होगा। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी।
तुला- चावल या शक्कर खरीदना चाहिए। ये आपके लिये शुभ होगा।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिये गुड़ खरीदना शुभ होगा।
धनु-पीला चावल, केला खरीदना उत्तम होगा।
मकर- उड़द की दाल खरीदना चाहिए।
कुंभ- काला तिल खरीदना शुभ होगा।
मीन- चने की दाल या हल्दी खरीदना चाहिए। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *