Ballia : स्व. कर्पूरी ठाकुर की मनायी गयी जयंती
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/24-ball-ph-15.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरा रोड (बलिया)। स्थानीय जिला पंचायत डाक बंगला पर बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गरीबों की आवाज एवं मजदूरों के मसीहा स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके कृतित्व तथा उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक सेल के जिलाध्यक्ष मतलब अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष शमशाद बाँसपारी, नगर पंचायत नगरा के चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रुद्रप्रताप यादव, नन्हे भाई, बब्बन यादव, बलवीर यादव, रामदरश क्रांति, साहबलाल यादव, पप्पू पांडेय, उपेंद्र यादव, सौरव ठाकुर, सलीका यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)