Ballia : सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को आप सभी पात्रों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य : रविंद्र कुशवाहा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0059-1.jpg)
सिकन्दरपुर (बलिया)। ब्लॉक नवानगर के सभागार में बुद्धवार को ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हुई एक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने भाग लिया। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हम और आप सभी जनता से चुनकर आए हुए प्रतिनिधि हैं। हमारा दायित्व केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को आपके माध्यम से सभी पात्रों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने केंद्र द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार किसानों व गरीबों कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहती है, जो भी योजनाएं बनाई जाती हैं वह समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, जिससे कि उन्हें उचित लाभ मिल सके। ब्लॉक प्रमुख नवानगर केशव प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में हमारे क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उनको भी जनता ने चुन के भेजा है तो ग्राम प्रधान सदस्यों से मेरा निवेदन है कि उनको भी अपने साथ रखकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उनके लोगों तक भी पहुंचा जाए तभी ग्राम सभाओं का समग्र विकास हो पाएगा। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप वर्मा ने पूरे ब्लॉक के विकास का खाका पेश किया और योजनाओं के बारे में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत को बताया। इस बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद यादव, एपीओ विनय कुमार वर्मा, धीरेंद्र शर्मा, लिपिक शमसाद अहमद, कृष्ण कुमार उर्फ छोटक चौधरी, पवन राय, अशोक वर्मा, सूर्यनाथ, नन्दू चौहान, गोविंद मदेशिया, मंजीत कुमार, जयप्रकाश चौधरी, पप्पू सिंह, ध्रुव नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)