Ballia : देखिये! नेताजी तीर चलाएंगे या साइकिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/1-10.jpeg)
नीतीश का एक्शन, यूपी पार्टी में रिएक्शन
रोशन जायसवाल,
बलिया। बिहार सरकार के मुखिया और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का एक्शन से यूपी जेडीयू में रिएक्शन होने की संभावना है क्योंकि जदयू के कुछ नेता नीतिश के इस निर्णय से नाखुश है। वैसे यह पूरा कन्फर्म तो नहीं है लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर है। देखना यह होगा कि अब आगे क्या होगा। वैसे जदयू के प्रदेश स्तर के एक नेता जो इंडिया गठबंधन के लिये बहुत मजबूती से काम कर रहे थे। वह जदयू के साथ ही सपा से तालमेल बनाये हुए थे। लेकिन जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। नेताजी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने पोते के जन्मदिन की पार्टी में इन्वाइट किया था और अखिलेश यादव स्वयं लखनऊ के एक होटल में पहुंचे थे। उनके साथ सपा के कई विधायक और बड़े नेता भी शामिल हुए थे। चर्चा यह थी कि नेताजी बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के साथ ही यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिये भी काम कर रहे है। अब असमंजस की स्थिति यह बनी हुई है कि नेताजी तीर चलाएंगे या साइकिल।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)