Ballia : उत्कृष्ट कार्य करने वाले एलआईसी अभिकर्ता हुए सम्मानित
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-54.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-54-1024x768.jpg)
बांसडीह (बलिया)। समाज के सबसे पिछली पंक्ति में खडे़ प्रत्येक नागरिक का जब तक विकास नहीं होगा तब तक उस समाज व देश का विकास सम्भव नहीं है। उक्त बाते एलआईसी के अभिकर्ता संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंधक रामप्रवेश ने कहा की जीवन के अच्छे दौर में तो सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी सही फैसला करने में सक्षम होता है लेकिन जब स्थिति प्रतिकूल हो, तो उस समय व्यक्ति की सही प्रतिभा का आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि समय और परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं होती है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी अच्छा समय आता है, तो कभी बुरे दौर से उसे गुजरना पड़ता है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-27-1024x768.jpg)
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक व सहायक शाखा प्रबंधक अनुरुद्ध सिंह ने शाखा में उत्कृष्ट कार्य वाले अभिकर्ताओ को पुरस्कार दे व माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही इस वित्तीय वर्ष में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा दी। विकास अधिकारी अशोक सिंह ने सबके तरफ से शाखा प्रबंधक राम प्रवेश जी व अनुरुद्ध सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके गरीब नाथ यादव, आशीष सिंह, ब्रजेश चौहान, विनोद वर्मा, रणविजय सिंह, मंटू सोनी, अजित कुमार चौहान, प्रेमा यादव, अर्जुन सिंह, संजय चौहान, अहमद रजा, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)