Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

ballia : एटीएस को मिली बड़ी सफलता, बलिया में पांच नक्सली गिरफ्तार

बलिया। लखनऊ एटीएस ने जिले के बसंतपुर गांव से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बलिया में नक्सली गतिविधि से प्रशासनिक महकमे में हलचल मची है। पुलिस ने पांचों नक्सलियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया। ये सभी एक झोपड़ी में संगठन की गोपनीय बैठक कर रहे थे।

उनके कब्जे से एटीएस ने नक्सल साहित्य, पर्चे, हस्तलिखित संदेश, एक लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, एक नाइन एमएम पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा भी शामिल है। यह जंगलों में नक्सल ट्रेंनिग ले चुकी है। इसके अलावा लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्यप्रकाश वर्मा, राम मूरत तथा विनोद साहनी की गिरफ्तारी हुई है। जिले में 15 वर्ष बाद नक्सली गतिविधि से प्रशासनिक महकमे में हलचल मची है। बता दें कि वष 2008 में सदर कोतवाली के सहरसपाली में गांव के ही सोहन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में नक्सली गतिविधि का सुराग मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। नक्सल गतिविधियों से जुड़े कई परिवार पलायन कर गए थे। इसके तीन वर्ष बाद 2012 में सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में पुलिस वर्दी में आए नक्सलियों द्वारा कुशहर गांव की प्रधान फूलमती देवी की हत्या कर दी गई थी। इसमें भी छोटे कहार आरोपी था। प्रधान हत्याकांड में आरोपी पूर्व कोटेदार कृष्ण कुमार की दो वर्ष बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोटे की दुकान सस्पेंड होने से प्रधान से कृष्ण कुमार की अदावत थी। इसके पूर्व सहतवार थाने में नक्सली गतिविधि को लेकर पुलिस सतर्क रहती थी। दोनों नक्सली हमले में हुई हत्याकांड का आरोपी छोटे को 15 वर्ष बाद नगरा थाने से पुलिस ने पिछले माह गिरफ्तार किया था।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *