Ballia : लोकसभा सलेमपुर: सपा, बसपा, कांग्रेस व सुभासपा की भी नजर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-27.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। लोकसभा सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद रविंद्र कुशवाहा जातिगत दृष्टि से अभी भी मजबूत है। वहीं इस सीट को अपने पाले में लेने के लिये सपा, बसपा, कांग्रेस व सुभासपा भी लगी हुई है। हालांकि सुभासपा एनडीए में शामिल है लेकिन राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा जरूर है कि ओमप्रकाश राजभर इस सीट को एनडीए से मांग सकते है। ऐसा इसलिये है कि ओमप्रकाश सलेमपुर लोकसभा से चुनाव लड़ चुके है और उनके पुत्र अरविंद राजभर 2017 में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके है। इसलिये यह माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर इस सीट की डिमांड कर सकते है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इस सीट पर अपनी नजर इसलिये लगाये हुए है कि यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार डा. भोला पांडेय आठ बार चुनाव लड़े और 2019 में वाराणसी के पूर्व शिक्षक एमएलसी डा. राजेश मिश्र भी चुनाव लड़े इसलिये यह सीट कांग्रेस के लिये मायने रखती है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से हरिकेवल प्रसाद सांसद रह चुके है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी इस सीट पर भी अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी, जैसा कि चर्चा है। वैसे तो 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन पर आरएस कुशवाहा चुनाव लड़े थे। जो तीन लाख 54 हजार 764 वोट पाये थे, ऐसे में सपा बसपा दोनों की नजर इस सीट पर है। वहीं कांग्रेस के राजेश मिश्रा 27288 वोट पाये थे। अब देखना यह होगा कि इस लोकसभा सीट से गठबंधन से कौन उम्मीदवार होगा। यदि बसपा एनडीए या इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हुई तो यह तय है कि बसपा भी अपना उम्मीदवार सलेमपुर लोकसभा से उतार सकती है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)