Ballia : 84 लाख की लागत से परियोजनाओं का राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/20-ball-ph-20.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/20-ball-ph-20-1024x399.jpg)
बलिया। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने गृह जनपद बलिया के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के दृष्टिगत विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से 84 लाख की लागत से कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मंत्री ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में न आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन एवं मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है। भाजपा सरकार के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस दौरान उन्होंने 7 मार्गाें का लोकार्पण तथा 6 स्थानों पर आर. वो प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री ने वहां उपस्थित जनमानस की समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने निर्देश दिए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)