Ballia : नवविवाहिता की हत्या के मामले में सास, ससूर व पति गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240317-WA0175-scaled.jpg)
बलिया। नवविवाहिता के साथ दहेज को लेकर उत्पीड़न करने व हत्या के मामले आरोपी सास, ससूर व पति के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में पुलिस ने रविवार को तीनों गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उप निरीक्षक अमरनाथ यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल सूरज गिरि का0 शिवप्रसाद यादव महिला कांस्टेबल रिंकी सोनकर के थाना क्षेत्र में रवाना होकर मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 68/2024 धारा 498 ए, 304 बी, भारतीय संस्कृति दण्ड विधान व डीपी एक्ट से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों सोनू पुत्र दशरथ (पति), तेतरी देवी पत्नी दशरथ (सास), दशरथ पुत्र स्व0 बनारसी राम (ससुर) निवासी चाण्डी सरय सम्भल थाना नगरा जनपद बलिया को ग्राम चाण्डी सरया सम्भल से समय करीब 01.40 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)