Ballia : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन ने हटाये बैनर व पोस्टर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240317_180426.jpg)
बलिया। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में आचार संहिता लगते ही शनिवार को शाम तक प्रशासन का डण्डा मुस्तैदी से प्रचार वाले पोस्टर उतरवाने का अभियान तेज हो गया। शाम के समय थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र तथा नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस के साथ कर्मचारी भी सड़क पर उतर गये और अभियान चलाकर बैनर, पोस्टर व झण्डा हटवाये। साथ ही दिवाल गुमटी और सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गये पार्टियों के स्लोगन पोस्टर आदि हटवाये गये। पुलिस ने नगर पंचायत के अलावे क्षेत्र के परिसिया, ककरी, मालीपुर, डिहवा, सोनाडी, इसारी, सलेमपुर, ताड़ीबड़ागांव आदि गांवों के चट्टी-चौराहों में लगे होर्डिंग आदि हटवाते हुए सूचित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा न करने की बात कही। इस अवसर पर उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, रविश कुमार शर्मा, कांस्टेबल प्रिंस प्रजापति, हेड कांस्टेबल अब्दुल हमीद, इन्द्रजीत गोंड, दीपक पाण्डेय आदि पुलिस व नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)