Ballia : सांसद ने की गांव चलो अभियान की शुरूआत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240225-WA0056-1-scaled.jpg)
रेवती (बलिया)। लोकसभा सलेमपुर विधानसभा बांसडीह के अंतर्गत बूथ संख्या 413 पर सांसद रविन्दर कुशवाहा द्वारा गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई। इसके साथ ही ग्राम सभा बिशनपुरा में मन की बात कार्यक्रम भारी संख्या में ग्राम वासियों के साथ सांसद ने सुना।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240225-WA0057-1024x683.jpg)
कार्यक्रम में गायघाट के पूर्व प्रधान विजय प्रताप सिंह, रेवती मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह उनकी पूरी टीम भाजपा नेता मंडलू सिंह, भजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनि सिंह लिटिल, मुकेश पाण्डेय, गजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुशील श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, अजय कुमार, भरत पाण्डेय, विश्वामित्र पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, श्रवण चौहान, खेदन चौहान, सहित भारी संख्या में ग्रामवासी महिलाएं उपस्थित रहीं।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240225-WA0063-1024x683.jpg)
सांसद ने घर-घर जाकर मिस्डकाल कराते हुए सबसे सम्पर्क किया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके पुराने कांग्रेस नेता भरत पाण्डेय जी को पटका डालकर माल्यार्पण कर सांसद ने भाजपा में शामिल कराया। ग्राम सभा बिशुनपुरा के प्रधान एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चौहान ने समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन भाजपा नेता कौशल सिंह ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)