Ballia : पुलिस लाइन में कार्य के दौरान छत से नीचे गिरा मजदूर, मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/b-9.jpg)
बलिया। पुलिस लाइन परिसर में चल रहे भवन निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की सुबह भवन निर्माण के दौरान एक मजदूर उतरते वक्त असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जाचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन स्थित प्रतिसार निरीक्षक आवास के विशेष मरम्मत का कार्य फर्म टीएस. कम्युनिकेशन के ठेकेदार तनवीर आलम पुत्र हनीफ खां ग्राम बहेरी थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा कराया जा रहा है। जहां काम करते वक्त सरल 40 पुत्र रामनाथ वर्ष निवासी बहेरी थाना शहर कोतवाली बलिया असन्तुलित होकर छत से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में मजदूरों और पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा मृतक की पत्नी को थाना कोतवाली में बतौर रसोईया के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)