Ballia : सांसद ने शहीद की प्रतिमा का किया अनावरण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240301-WA0102.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। शहीद रामप्रवेश यादव की स्मृति में कंपोजिट विद्यालय सोनाडीह के प्रांगण में शुक्रवार को सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। आयोजित समारोह में सांसद में कहा कि शहीद रामप्रवेश यादव ने 20 सितंबर 2017 को श्रीनगर के बनिहाल में दुश्मनों से लोहा ले लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने रामप्रवेश की शहादत को सलाम करते हुए उनका भावपूर्ण नमन किया। सांसद ने कहा कि शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके त्याग और बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने शहीद रामप्रवेश का स्मरण करते हुए नमन किया। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी महाराजगंज के उप कमांडेंट महावीर भामू, मुख्य आरक्षी दिनकर मिश्र, आरक्षी टीए सिंह, यतेंद्र सिंह, मनीष कुमार, राजेश पासवान, मृत्युंजय शुक्ल, गोल्डन, महेश यादव, जयप्रकाश यादव, लालबचन, निखिल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)