Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : रामलला के दर्शन के लिये अयोध्या रवाना हुए हजारों कार्यकर्ता

बलिया। प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन अभियान के अंतर्गत पूरे जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए। भाजपा जिला मंत्री एवं अभियान के जिला सहसंयोजक अरुण सिंह बंटू ने कहा कि राम के प्रति देश का मानस क्या सोचता है, यह इसी से ज्ञात होता है कि उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम संपूर्ण भारत और दुनिया के अन्य देशों में प्रभु राम के चरित्र का मंचन होता है। यह केवल राम के व्यक्तित्व का ही मंचन नहीं है, बल्कि भारत के समाज जीवन के आदर्श का भी चित्रण है।

दुनिया में राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन सबसे अधिक समय तक चलने वाला आंदोलन है। श्री राम जन्मभूमि के लिए 76 बार संघर्ष हुआ, जिसमें चार लाख से ज़्यादा हिंदुओं ने बलिदान दिया। इसीलिए अयोध्या में राम मंदिर मात्र मंदिर निर्माण नहीं, अपितु भारत की उस विस्मृत ज्ञान परंपरा, त्याग, सत्य, करुणा, समता, सामाजिक समरसता, इन सभी तत्वों को समाज से परिचित कराना है। देश के करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र प्रभु श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला का भव्य राम मंदिर बना हम हिंदुओं के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से यह अद्भुत पल हम सभी को प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष घनश्याम जौहरी, बृजेश दुबे रिंकू, दीनबंधु मौर्य, विश्वजीत तिवारी, सोनी तिवारी, सुनील सिंह, विक्रम चौबे आदि मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *