Ballia : नायब तहसीलदार ने गोरखनाथ मठ को लेकर किया अभद्र टिप्पणी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240312-WA0164.jpg)
भाजपा नेताओं ने लगाया आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग
रसड़ा (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय सह संयोजक प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ गोरक्ष क्षेत्र के नेता प्रवीण सिंह व अविनाश सोनी द्वारा नायब तहसीलदार रोशन सिंह द्वारा गोरखनाथ मठ के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग और अपने कर्मचारियों के साथ गलत दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को उपजिलाधिकारी अखिल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि गोरखनाथ मठ के ऊपर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नायब तहसीलदार रोशन सिंह तथा अपने कर्मचारी के साथ विवाद और कर्मचारियों को अभद्र व्यवहार व भाषा में गाली देने तथा गोरखनाथ मठ के ऊपर अशब्द बोलने की टिप्पणी को लेकर उन्होंने उपजिधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उप जिलाधिकारी को बताया कि नायब तहसीलदार रोशन सिंह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने गोरखपुर के मठ के ऊपर और मर्यादित टिप्पणी भाषा का उन्होंने बहुत गलत प्रयोग किया और भाषा का प्रयोग किया है उन्होंने यह भी कहा कि इसके पूर्व उनके द्वारा एक महिला लेखपाल के साथ-साथ एक पूर्व विधायक के साथ भी अभद्र भाषा को उन्होंने प्रयोग किया था अगर उनके ऊपर तुरंत निलंबित कर उनके ऊपर कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनमानस के ऊपर इसका गलत संदेश जाएगा और सरकार की छवि भी धूमिल होगी। मैं यह मांग करता हूं कि इनके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये और इनको नौकरी से बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ता ओम प्रकाश राम, अधिवक्ता आलोक तिवारी, अविनाश सोनी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)