Ballia : राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनता है : डॉ0 अखिलेश यादव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240312-WA0168.jpg)
रसड़ा (बलिया)। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला रसड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह भर चलें विशेष शिविर का शुभारम्भ कालेज के प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार गिरि ने महाराजपुर गांव में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक सेवा के माध्यम से युवाओं के चरित्र एवं व्यक्तित्व का विकास करता है। राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं भाईचारा की भावना को विकसित करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सेवा के माध्यम से शिक्षा और शिक्षा के माध्यम से सेवा है। राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है- नॉट मी बट यू। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनता है उनके अंदर राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विनय कुमार गिरि, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिलेश कुमार यादव, आशुतोष पांडे, सुमन तिवारी, राजेश तिवारी तथा पायल गुप्ता, नीतू, दीक्षा प्रीति, अदीबा आदि स्वयं सेविकाएं शामिल रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)