Ballia : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230228-WA0040.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230228-WA0040-1024x768.jpg)
मझौवां। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा, बलिया में सत्र 2022-2023 के विशेष शिविर का आरंभ ग्राम सभा गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गोपालपुर की ग्राम प्रधान आशा देवी रही। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्रीराम बाबू व स्वामी नाथ तिवारी रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद समवेत राष्ट्रगान व लक्ष्य गीत का गायन हुआ।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230228-WA0041-1024x768.jpg)
तदुपरांत स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला के बाहर, उसके परिसर व गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई की गयी। गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी संजय मिश्र ने विषय वस्तु का प्रवर्तन कर गोष्ठी का संचालन किया। मुख्य अतिथि आशा देवी (ग्राम प्रधान) ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं का बहुमुखी विकास कर राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान करता हैं। प्राचार्य डॉ0 गौरी शंकर द्विवेदी ने आशीर्वचन प्रदान किया। आभार ज्ञापन भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रो0 डॉ0 शैलेंद्र कुमार रॉय ने किया। इस शिविर में स्वयंसेवियों ने बड़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर डॉ0 अमित राय, डॉ0 इंद्रजीत चौधरी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण, डॉ0 परमानंद पाण्डेय, रविन्द्र ठाकुर व कुछ ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)